पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं शुरू हुआ इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर

नहीं शुरू हुआ इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन के पास पुरानी कोर्ट रोड पर इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर शुरू नहीं हो गया पाया है। जिससे ट्रेन के निकलने पर डबल बैरियर पर दिनभर घंटेभर जाम की स्थिति रहती है।

रेलवे विभाग ने 12 नवंबर को इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर लगाया गया था। इसके बाद विभाग ने इसको अभी तक शुरू नहीं किया है। इससे पहले यहां पर लगे बैरियर को खुलने में करीब 2 मिनट का समय लग जाता है। वहीं यह बैरियर ट्रेन आने से करीब 10 मिनट पहले ही बंद हो जाता है। जिसके कारण वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।

येहोगा फायदा

इलेक्ट्रिकललिफ्टिंग बैरियर शुरू होने से जैसे ही ट्रेन निकलती है।ये तुरंत बैरियर बटन दबाने से खुल जाएगा। वहीं ट्रेन आने से पहले इसको बंद करने में पांच मिनट पहले ही बंद किया जाएगा। इससे फाटक खुलने के लिए वाहन चालकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दूसरा ये शहर के बीचोंबीच स्थित फाटक है।

नहींलगेगा जाम

शहरके बीचोंबीच इस फाटक के पास रेलवे स्टेशन, सेंट जेवियर स्कूल, नगर परिषद कार्यालय, बागवानी विभाग, कृषि विभाग कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, राजकीय महिला विंग कॉलेज, गर्ल्स हॉस्टल, महिला बाल विकास कार्यालय, कामकाजी महिला आवास बाल भवन इसी रोड पर स्थित है। जिससे कार्यालय में प्रतिदिन आम जन का आना जाना रहता है। शहर के लोग बरनाला रोड, हिसार रोड शहर में आने के लिए इसी रोड से गुजरते हैं।

सिरसा। पुराना कोर्ट रोड पर बंद फाटक से निकलते लोग।

रेलवे विभाग के जेई सिग्रल आमोद कुमार ने कहा कि जल्द इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

इलेक्ट्रिकल बैरियर लगने से दुपहिया वाहन फाटक के नीचे से नहीं गुजर पाएंगे। अब लगे फाटक के नीचे से दुपहिया वाहन चालक गुजरते रहते हैं।

हालात