- Hindi News
- हॉस्टल वार्डन ने छात्र को किया निष्कासित
हॉस्टल वार्डन ने छात्र को किया निष्कासित
हथियार लेकर कैंपस में घुस आए थे छात्र
सीडीएलयूमें स्थित ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-2 में नौ दिसबंर को दो छात्रों के गुटों की झड़प मामले में हॉस्टल के वार्डन ने सील किए गए कमरे में रहने वाले छात्र को निष्कासित कर दिया है। वार्डन ने सुखचैन निवासी संदीप को अपना पक्ष रखने लिए बार बार बुलाया था। पर वह नहीं आया। इस पर वार्डन ने उसे निष्कासित कर दिया। बुधवार को वार्डन ने संदीप को बुलाने के लिए उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क साधा। छात्र ने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। उसके बाद वार्डन ने उक्त छात्र को सुरक्षा के दृष्टि से देखते हुए तुरंत प्रभाव से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया।
येथा मामला
सीडीएलयूमें 9 दिसंबर की शाम को दो बाइक पर सवार होकर करीब आधा दर्जन लोग हथियार लेकर आए और हॉस्टल में जबरदस्ती घुस गए। इस दौरान युवकों ने पहले एक छात्र पर तेजधार हथियार से हमला किया। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। उसके बाद हमलावरों ने छात्रावास के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया।