- Hindi News
- पिकअप की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत
पिकअप की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर की मौत
सिरसा | नाथूसरीचौपटा के पास पिकअप गाड़ी की चपेट में जाने से बाइक सवार एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में लाया गया है। मूलरूप से गांव खंगरी जिला चत्तरा (झारखंड) निवासी 40 वर्षीय केसर यादव पिछले कई वर्षों से चौपटा स्थित एक पोल्ट्रीफार्म में मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार देर रात संतसिंह नामक बाइक चालक के साथ पोल्ट्रीफार्म की ओर जा रहा था कि पीछे से तेज गति से रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार केसर यादव सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सिरसा लाया जा रहा था कि बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक संत सिंह को मामूली चोटें आई है और सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के बाद से ही पिकअप चालक मौके से फरार बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।