पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो मार्केट में मिला कन्या का भ्रूण

ऑटो मार्केट में मिला कन्या का भ्रूण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंगनपुररोड स्थित ऑटो मार्केट में बुधवार शाम कन्या का भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीर ने ऑटो मार्केट में खुले में भ्रूण पड़ा देखा तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना के बाद कीर्ति नगर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बुधवार शाम ऑटो मार्केट में इंडेन गैस एजेंसी के सामने स्थित एक प्लाट में कन्या का भ्रूण पड़ा हुआ था। भ्रूण लगभग छह-सात माह का था।उसे एक थैले से लपेट रखा था। ऑटो मार्केट से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ गई। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना के बाद कीर्तिनगर पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसने मौके की जांच के बाद भ्रूण को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर गए। बुधवार रात होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो पाया और गुरुवार सुबह ही भ्रूण का पोस्टमार्टम हो पाया।

कीर्ति नगर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि ऑटो मार्केट में भ्रूण पड़ा होने की सूचना के बाद वे मौके पर गए और आवश्यक कार्रवाई करते हुए भ्रूण का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।