गोशाला संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन
सिरसा | हरियाणागौशाला संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष गांव माधोसिंघाना निवासी बलवीर सिंह जांदू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेश मेहता, हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद कांडा, जिला गौशाला संघ के कार्यकारी प्रधान रमेश मेहता ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। जिला गौशाला संघ के अध्यक्ष राजेंद्र जांदू के चाचा बलवीर सिंह जांदू लंबे समय तक राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य किया है।