युवती से छेड़खानी पर युवक की धुनाई
सिरसा |प्रेमनगर मेंअपनी मां के साथ बाजार रही बेटी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। इस पर जब लड़की की मां ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ भी बदसलूकी की। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने उसको पकड़ लिया और धुनाई शुरू कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सुलह की बातचीत चल रही थी।