गांव पुराना चामल में चला सफाई अभियान
सिरसा | गांवपुराना चामल के युवा क्लब के सदस्यों ने ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने गांव की गलियों, फिरनी नालियों की सफाई की। इस सफाई अभियान में गांव के युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा हाथों में झाड़ू उठाकर पूरे गांव की सफाई की। युवाओं ने गांव के स्कूल को भी झाड़ू लगाकर चकाचक कर दिया। वहीं पूरे गांव में सफाई के बाद पानी का छिड़काव किया गया। इस मौके पर संदीप, विजय, हरनेक, पंकिल, हनीश, अजीत सिंह, बलदेव, राजकुमार, सुरेन्द्र, पवन का भरपूर सहयोग रहा। कल गांव में अखंड पाठ रखवाया गया है। जिसका भोग रविवार को डाला जाएगा।