- Hindi News
- किसानों की समस्या को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
सिरसा |भारतीय किसानसंघ ने मांगों को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल कटारिया ने कहा कि कॉटन की खेती खराब मौसम से उत्पादन कम हुआ है। मगर किसानों को कॉटन का उचित भाव नहीं मिल पाया है। जिसके कारण किसानों को फसल की लागत मूल्य भी नहीं मिला है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थित कमजोर हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कॉटन का निर्यात करें। ताकि फसलों के उचित भाव मिल सके। जबकि गेहूं के भाव में मात्र 50 रुपये की बढ़ौतरी की गई है। जो किसानों के साथ एक मजाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए उचित पानी नहीं मिल रहा है। जल प्रबंधन एवं सिंचाई के स्थाई समाधान हेतूम यमुना पर लघु बांध बनाने घग्घर से जोड़े दिया जाए तो इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नहरों माइनरों में बड़े पैमाने पर चोरी की जा रही है। इस पर रोक लगाई जाए।