पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं को इधर उधर भगाते रहे नप कर्मचारी

पशुओं को इधर-उधर भगाते रहे नप कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सीएम का आगमन था। पूरा शहर आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा है। मगर प्रशासन कोई समाधान नहीं निकाल पाया।

वीआईपी विजिट के दौरान सीएम के काफिले में कोई पशु जाए, इसलिए पुलिस अधीक्षक सिरसा ने नगर परिषद को दस दिसंबर को पत्र भेजकर आवारा पशुओं पर लगाम कसने की बात कही। डीसी के निर्देश पर नप के सफाई कर्मचारी रात नौ बजे तक बरनाला रोड पर पंचायत घर से लेकर रेस्ट हाऊस, एयरपोर्ट से लेकर सीडीएलयू और सुरखाब चौक तक आवारा पशुओं को भगाते रहे।

भीम की जेब कटी

जनता दरबार में गोल डिग्गी के भीम सैन की जेब कट गई। जेबकतरों ने उसकी जेब से 3500 रुपए निकाल लिए।

सीएम भूल गए समय

मंच से सीएम जनता को कहा िक हर रोज अधिकारी एक घंटा उनकी शिकायतें सुनेंगे। समय बताने लगे तो खुद ही भूल गए। तब साथ एक अधिकारी से पूछा कि कौन सा घंटज्ञ निर्धारित किया गया। तब बताया कि 11 बजे से 12 बजे तक अधिकारी कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतें सुनेंगे।