- Hindi News
- सीडीएलयू की आउट सोर्सिंग वेल्फेयर एसोसिएशन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
सीडीएलयू की आउट सोर्सिंग वेल्फेयर एसोसिएशन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
सिरसा | सीएमके जनता दरबार में विभिन्न यूनियन क्लब सहित लोगों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी। इसमें सीडीएलयू की आउट सोर्सिंग वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी जनता दरबार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना मांग पत्र सौंपा। प्रधान जगदीश बराला ने बताया कि विश्वविद्यालय में वे करीब 380 कर्मचारी है। जो ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्य कर रहे है। जिस कारण ना तो उन्हें समय पर वेतन मिल रहा है और ना ही अन्य लाभ। इसलिए उनको ठेका प्रथा से बदलकर विश्वविद्यालय के अधीन किया जाए। इसके अलावा चौपटा विकास मंच के सदस्यों ने भी चौपटा क्षेत्र के विकास के लिए एम मांगपत्र सीएम के नाम सौंपा।