पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नैंसी रही प्रथम

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नैंसी रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | सावनसीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशिका अनुराग खुराना ने किया। पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों में हुई फैंसी ड्रेस में नैंसी, परनीत, बलवीर कौर प्रथम, तान्या, एंजिला, आतमजीत अंकिता द्वितीय रहे। जबकि सरगम, लक्ष्य कनिका तृतीय रही। स्कूल प्रबंधक अनुराग खुराना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता में निर्णयक मंडल की भूमिका अमन मोंगा रीतिना ने निभाई