पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाह समारोह में गए आढ़ती के घर से उड़ाई नकदी और 18 तोले सोना

विवाह समारोह में गए आढ़ती के घर से उड़ाई नकदी और 18 तोले सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके ब्लॉक स्थित एकता पार्क के नजदीक रहने वाले एक आढ़ती के घर में शुक्रवार रात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य भतीजे की शादी के लिए शहर में ही थे। पीछे से चोरों ने घर में घुसकर ताले तोड़ते हुए साढ़े चार लाख की नकदी 18 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। जब परिवार के सदस्य रात को वापस घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उसके बाद कमरों में जाकर देखा तो उन्हें पता लग गया की घर में चोरों ने सेंध लगा दी है। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की।

एडीशनल मंडी में दुकान नं. 16 का संचालन करने वाले कपिल निवासी ब्लॉक का परिवार शुक्रवार रात को आठ बजे घर को ताला लगाकर डीसी कॉलोनी गया था। वहां पर उनके भतीजे की शादी के लिए लेडीज संगीत का कार्यक्रम था। परिवार के सदस्य रात 11 बजकर 45 मिनट वापस घर पहुंचे। घर से करीब दस लाख रुपये का सामान नकदी चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। मौके पर शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल जेजे कॉलोनी प्रभारी मंगल सिंह फिंगर प्रिंटर्स की टीम मौके पर पहुंची थी।

घरका भेदी हो सकता है वारदात में शामिल

आढ़तीके घर में जिस प्रकार वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे साफ नजर आता है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई घर का भेदी ही निकलेगा। जिसको पता था कि कौनसे कमरे में नकदी और आभूषण रखे हुए हैं। उसे यह भी पता था कि इस दिन परिवार बाहर जाएगा। इसलिए पूरी योजना सहित वारदात को अंजाम दिया गया। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे थे। उन्होंने सिर्फ अंदर के ही ताले तोड़े थे।

सीसीटीवी में दर्ज हुई हरकत

आढ़ती के घर में लाखों रुपये की नकदी और स्वर्ण आभूषण चुराने वाले तीन लोग थे। इन तीनों के चेहरे आढ़ती के निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। चेहरे हालांकि अंधेरे के कारण साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की तलाश में जुट गई है। पड़ोसी के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन लोग बाइक पर आते जाते दिखाई दे रहे हैं।