हादसे में बाइकसवार की मौत
चौपटाक्षेत्र में भट्टू रोड पर स्थित सेमनाले के निकट शुक्रवार रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से भाग गया। पीछे से रहे राहगीर ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। कस्बा चौपटा निवासी करीब 45 वर्षीय पवन पुत्र हरबंस किसी कार्यवश शुक्रवार सुबह भट्टू गया हुआ था। पवन रात्रि आठ बजे के करीब चौपटा वापिस रहा था। भट्टू रोड पर स्थित सेमनाले के निकट उसकी बाइक को सामने से रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।