पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी बस पर सब्जी लाने वाले चालक को रूट से हटाया

सरकारी बस पर सब्जी लाने वाले चालक को रूट से हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को कार्यालय में पेश होकर अारोपी रोडवेज बस चालक से मांगा गया है स्पष्टीकरण

रोडवेजबस में मंडी से सब्जी लेने के लिए लेकर आने वाले बस चालक सुभाष का रूट विभाग ने बदल दिया है। विभाग ने सिरसा सुल्तानपुरियां रूट से हटाकर उसकी ड्यूटी सिरसा भादरा रूट पर लगा दी गई हैं। विभाग आरोपी चालक पर सोमवार को कार्रवाई करेगा। हरियाणा रोडवेज के टीएम आत्माराम ने बताया कि विभाग ने चालक संज्ञान लेते हुए उसे नोटिस जारी करते हुए सोमवार को कार्यालय में पेश होकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि सरकारी सम्पत्ति को अपने हितों के लिए प्रयोग करने की अनुमति नहीं हैं ऐसे में चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान हैं। डयूटी में कोताही बरतने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बता दे कि उक्त चालक सरकारी बस पर सब्जी मंडी में सब्जी लेने चला गया था, सब्जी लेने के लिए उसने बस सब्जी मंडी के मुख्य रास्ते पर खड़ा कर दिया, सब्जी तो उसने दो किलोग्राम ही ली लेकिन विभाग का बड़ा नुकसान कर दिया। रोडवेज पहले ही घाटे में चल रही हैं। चालक द्वारा सरकारी बस का दुरुपयोग करने पर लोगों ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत कर दी।