पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काॅलेजों को वर्किंग माॅडल बनाने के निर्देश

काॅलेजों को वर्किंग माॅडल बनाने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौधरीदेवीलाल विश्वविद्यालय अब काॅलेज और विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए काम करेगा। सीडीएलयू की ओर से विज्ञान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को वर्किंग माॅडल बनाए जाने के निर्देश भी सीडीएलयू की ओर से जारी किए गए हैं। इसके साथ-साथ कॉलेजों में साॅफ्ट स्किल की कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। विज्ञान विषय को रोचक और आकर्षक बनाने के लिए सीडीएलयू ने योजना बनाई है। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान सम्मेलन आयोजित करने का फैसला हुआ है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि केवल काॅलेज बल्कि स्कूल स्तर ही यह कार्य शुरू हो जाए। सीडीएलयू की ओर से सभी कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। पत्र में वीसी ने कहा है कि विद्यार्थियों को साइंस के प्रति आकर्षित करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इसलिए अब काॅलेज स्तर पर ही विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि वह आगे बढ़ सकें।

कॉलेजोंमें लगेंगी साॅफ्ट स्किल की कक्षाएं

सीडीएलयूने आदेश जारी किए हैं कि अब केवल विश्वविद्यालय कैंपस बल्कि काॅलेजों में भी साॅफ्ट स्किल की कक्षाएं लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थी अच्छे से पढ़ सकेंगे। पत्र में कहा गया है कि साइंस सम्मेलन में सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों का भाग लेना अनिवार्य है। इसलिए अभी से तैयारियां शुरू कर दें।

विज्ञान सम्मेलन का आयोजन करेगा सीडीएलयू

विद्यार्थियों को बनाने होंगे वर्किंग माॅडल

विज्ञानके प्रति आकर्षित करने के लिए कहा गया है कि सभी काॅलेजों के विद्यार्थियों को वर्किंग माडल यानी चलित माडल बनाने होंगे। इन माडल की सहायता से विज्ञान को आसानी से समझा जा सकता है। इसके अलावा कालेजों और स्कूलों में नैतिक शिक्षा पर भी बल दिया।

बेसिक साइंस का ज्ञान जरूरी : वीसी

^विद्यार्थियोंमें बेसिक साइंस की जानकारी होनी जरूरी है। यदि विद्यार्थियों को बेसिक साइंस की जानकारी होगी तभी वे आगे विज्ञान के क्षेत्र में काम कर सकेंगे। इसके लिए केवल काॅलेज बल्कि स्कूल स्तर से ही प्रयास शुरू करने होंगे। सीडीएलयू में आयोजित हाेने वाले विज्ञान सम्मेलन के लिए सभी कालेजों को वर्किंग माडल के क्षेत्र में काम करने के आदेश जारी किए गए हैं।\\\'\\\' डा.राधेश्याम शर्मा, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा

खबरें और भी हैं...