पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम का दौरा लोगों के लिए निराशाजनक रहा: शर्मा

सीएम का दौरा लोगों के लिए निराशाजनक रहा: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने गुरुवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर के पहले दौरे को लोगों के लिए निराशाजनक बताया है। शर्मा ने कहा कि जनता के लिए लगाया गया खुला दरबार पूरी तरह से फ्लाप रहा। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान जिला के लिए किसी भी प्रकार की नई परियोजनाओं की घोषणा नहीं की, जो उनका इस क्षेत्र के साथ भेदभाव करना दर्शाता है। लोगों को इस दौरे से काफी उम्मीदें थी, नई परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिरसा में महिला कॉलेज को शुरू करवाने की बात कही है जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में यह कॉलेज पहले ही मंजूर हो चुका है और इसके लिए 17 करोड़ 40 लाख की राशि भी विभाग के पास पिछले काफी महीनों से जमा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर झूठी घोषणाएं कर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे है लेकिन हरियाणा की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। चुनावों से पहले बीजेपी ने लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सता हासिल की, परन्तु सता पर काबिज होने के बाद अब लोगों को अच्छे दिनों के बजाय बुरे दिनों से सामना करना पड़ रहा है।