जाम लगाने वालों पर कार्रवाई हो
गांवजलालआना के पूर्व सरपंच सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कांग्रेस नेता इंद्र जैन के नेतृत्व में उपायुक्त महोदय से मिलकर गांव के कुछ लोगों द्वारा भोले भाले ग्रामीणों को साथ लेकर गांव की अमन शांति को भंग करने की बात कहते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त निखिल गजराज को सौंपे अपने पत्र में लिखा है कि गांव का हरदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव के डिपू होल्डरों के खिलाफ शिकायत दी थी।
जिस पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 11 सितंबर को दोनों डिपुओं को रद्द कर दिया था। परंतु हरदीप सिंह अन्य गैरकानूनी कार्रवाई करवाने हेतु अढ़ाई माह पूर्व नेशनल हाईवे पर जाम लगा चुके हैं जिसकी एफआईआर थाना ओढ़ां में दर्ज है लेकिन अभी तक इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाये। मौके पर पूर्व सरपंच हरगोबिंद सिंह, नंबरदार जगनंदन सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य जगसीर सिंह, पंच गुरमेल सिंह अन्य थे।
नंबरदार पर दर्ज केस को खारिज कराने के लिए मिले
नंबरदारएसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम से नंबरदार हरविंद्र सिंह पर दर्ज मुकदमे को खारिज करने की मांग रखी। वहीं डीएसपी ऐलनाबाद ने एसपी सिरसा को दी गई गलत सूचना पर उन पर कार्रवाई करने की मांग की। नंबरदार एसोसिएशन बलदेव सिंह ने कहा कि वे इस मामले को लेकर डीसी सिरसा को भी शिकायत दी थी।
हम गांव में अमन शांति भंग नहीं कर रहे हमारा मंच गांव के मजदूर वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ रहा है जिसमें हाल ही में गरीबों के निवालों पर डाका डालने पर प्रशासन ने मंच द्वारा उठाई आवाज के बाद दो डिपुओं को रद्द किया है। हम मजदूर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। हम कानून का पूरा सम्मान करते हैं और यदि हमें गिरफ्तार किया जाता है तो हम इसके लिए तैयार हैं।
हरदीपसिंह, जिलाध्यक्ष,इंकलाबी मजदूर मंच