पंजाबी भाषा को लागू करने की रखी मांग
सिरसा| पंजाबीबेरोजगार अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में पंजाबी भाषा को तीसरी कक्षा से द्वितीय भाषा के तौर पर लागू करने की मांग की है। संघ प्रधान गुरतेज सिंह गदराना, उपप्रधान बलदेव सिंह चीमा सचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पंजाबी भाषा को मुद्दा बनाकर पंजाबियों से वोट तो बटोरे लेकिन पंजाबी भाषा पंजाबियों के साथ भेदभाव ही किया।