ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आज
ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आज
सिरसा।समाजसेवीसंस्था अर्पण द्वारा संस्था के प्रधान सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में कल 13 दिसम्बर शनिवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय शिव शक्ति ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सचिव महेन्द्र कुमार मेहता ने बताया कि शिविर में रक्तदानियों के लिए जलपान की विशेष सुविधा की गई है और उन्हें संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।