बैडमिंटन में तरुण ने जीता गोल्ड मेडल
एमडीकेइंटरनेशनल स्कूल में इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 14 में तरुण ने स्वर्ण, अंडर 17 में अर्जुन ने रजत एवं अंडर 17 में युगल टूर्नामेंट में मेघा एवं शुभम मित्तल ने भी रजत प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान राजेन्द्र गनेरीवाला, उप प्रधान राजकुमार चौधरी, सचिव योगेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बंसल एवं सह सचिव चंद्रमोहन चाड़ीवाल एवं प्राचार्या पूनम खुर्सीजा ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। प्रशिक्षक विनोद गोदारा, राजकुमार शर्मा एवं कृष्णा को भी विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी।
गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्राएं सम्मानित
रानियां | गांवबालासर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्तर पर जीत कनाडो कराटे चैँपियनशिप में भाग लिया और एक गोल्ड, चार सिल्वर, एक कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया हैं। स्कूल के प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि इस चैम्पियन शिप में स्कूल की आठ छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें राजबाला ने गोल्ड मेडल, प्रोमिला, रीटा, अंजू, मंजू ने सिल्वर मेडल ममता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के प्रभारी गुरचरण सिंह, कराटे प्रभारी इंद्रजीत सिंह गांव के सरपंच बगड़ावत राम ने छात्राओं की इस उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए उक्त छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और भविष्य में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
सिरसा। एमडीके स्कू में इंटर बैडमिटन प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी।