- Hindi News
- सीडीएलयू के वीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सीडीएलयू के वीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सीडीएलयूमें चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का कुलपति डा. राधेश्याम शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने नकल रहित परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए केन्द्र अधीक्षकों को विभिन्न निर्देश दिये। एसडीओ राकेश गोदारा को परिसर को साफ रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए।
डा. राधेश्याम शर्मा ने शुक्रवार को सीवी रमन स्थित बॉयोटेक्नोलॉजी, फूड साइंस, गणित, विभाग के परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया और इन विभागों की कार्यशाला प्रयोगशालाओं में कार्यरत शोधार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें अच्छा शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान वहां पर चल रहे शोध कार्योंं से होती हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के पास अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं हैं और शोधार्थी इन प्रयोगशालाओं के उपकरणों का उपयोग करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यो को अमलीजामा पहना सकते हैं।
कुलपति ने टैगोर भवन स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, विधि विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग, अंग्रेजी विभाग, प्रबंध विभाग लोक प्रशासन विभाग के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
कुलपति ने अंग्रेजी विभाग में स्थापित होने वाली लैंग्वेज लैब का भी जायजा लिया और विभागाध्यक्ष डा. उमेद सिंह को निर्देश दिए कि जनवरी 2015 से पहले यह लैब विद्यार्थियों के लिए भाषा लैब तैयार हो जानी चाहिए। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. प्रवीण आगमकर, जनसंपर्क अधिकारी अमित सांगवान उपस्थित थे।