सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौत
गांवकैरांवाली के पास 11वीं कक्षा के छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मौत हो गई। छात्र डेरा सच्चा सौदा के स्कूल में पढ़ता था। वह फतेहाबाद के गांव बनावाली से बाइक पर पढ़ने आता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया है।
गांव बनवाली निवासी 17 वर्षीय सुरेश पुत्र सुभाष सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह रोजाना बाइक से स्कूल आता था। शुक्रवार को वह छुट्टी के बाद जब वह अपने गांव बनवाली जा रहा था। गांव कैरांवाली के पास एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई। सुरेश की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।