बस की चपेट में आया परिचालक गंभीर
सिरसा | कस्बाचौपटा स्थित देवीलाल चौक के पास रोडवेज बस को मोड़ते समय चौक के पास खड़ा परिचालक चौक बस के बीच में गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पहले सीएचसी चोपटा में दाखिल करवाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया। गांव रूपावास निवासी महावीर, जोकि रोडवेज बस में पूर्व में परिचालक था। अब चौपटा में स्टैंड पर ही टिकटें काटता था। सुबह भी वह रोजाना की भांति ड्यूटी पर आया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह चौपटा में स्थित चौक के निकट खड़ा था। इसी दौरान भट्टू की ओर से आई बस का चालक का बस को मोड़कर रोड किनारे खड़ी कर रहा था। इसी दौरान चौक के निकट खड़ा महावीर बस चौक के बीच में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।