- Hindi News
- किसानों के तेवर देख पुलिस की देखरेख में मिली यूरिया खाद
किसानों के तेवर देख पुलिस की देखरेख में मिली यूरिया खाद
जनताभवन रोड स्थित सिरसा को ऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी केंद्र में शुक्रवार को किसानों को यूरिया खाद पुलिस की देखरेख में ही मिली। इससे पहले किसानों ने यूरिया खाद नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया।
किसानों के तेवर देख पुलिस कर्मचारियों की देखरेख में खाद वितरित की गई। बता दें कि जिलेभर में यूरिया खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। गेहूं की 2 लाख 90 हजार हैक्टेयर पर गेहूं की बिजाई, 40 हजार सरसों की बिजाई किसानों ने की है। किसानों की मांग अनुसार जिले में खाद की 94 हजार मीट्रिक टन की आवश्यकता है। मगर अभी तक 39 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद जिले में पहुंची है।
यूरियाखाद के लिए लगती है लाइन
सोसायटीकेंद्र में किसान यूरिया खाद लेने के लिए सुबह तड़के पहुंचने शुरू हो गए। केंद्र से यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद खाद लेने पर किसानों में मारामारी शुरू हो गई। किसानों के रोष देखकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किसानों को दिनभर पुलिस की देखरेख में खाद वितरित की गई। गांव शहीदांवाली निवासी किसान जयचंद, बकरियांवाली निवासी कुलदीप बाना ने कहा कि गेहूं की फसल में यूरिया खाद देना इस समय बहुत जरूरी है। क्योंकि इस समय गेहूं के पौधे में बढ़वार होती है। जिसके लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जो खाद से ही पूर्ति होती है। मगर किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। जिससे फसलें प्रभावित हो रही है।
किसान बोले, ब्लेक में बिक रही है खाद
किसान जयसिंह ने कहा कि यूरिया का सरकारी रेट 284 रुपये है। जबकि सरकारी केंद्रों पर किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। वहीं ब्लेक में यूरिया खाद मंहगे दामों पर बिक रही है। जबकि विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। सोसायटी के सेल्ज मैन संजय कुमार ने कहा कि सोसायटी में एक हजार बैग यूरिया खाद आई है। जो किसानों को लाइन लगाकर वितरित की जा रही है।
जनता भवन रोड पर को-आॅप्रेटिव मार्केट की दुकान के आगे पुलिस की देखरेख में यूरियां खाद के लिए रसीदे लेने के लिए कतार में खडें किसान।