- Hindi News
- गांव हंजीरा के पंचायत भवन में 14 दिसंबर को
गांव हंजीरा के पंचायत भवन में 14 दिसंबर को
व्यंजन बनाओ स्पर्धा में आशा का ग्रुप प्रथम
सिरसा | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांव हंजीरा के पंचायत भवन में 14 दिसंबर को प्रात: 10 बजे ग्रामीण लोक अदालत लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षदीप महाजन ने बताया कि अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन लोक अदालतों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलवाना है। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को कानूनी नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।