- Hindi News
- पत्नी साथ नहीं आई तो ससुराल में ही खा लिया जहर
पत्नी साथ नहीं आई तो ससुराल में ही खा लिया जहर
सिरसा | प|ीके साथ चल रहे विवाद के चलते एक व्यक्ति ने शराब के नशे में ससुराल जाकर कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक के प्रभाव से जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो गांव के चौकीदार ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चौकीदार के अनुसार यह व्यक्ति अपने ससुर के घर आगे बेसुध पड़ा था। अस्पताल में भर्ती पंजाब के गांव धनसुखाना निवासी काका सिंह ने बताया कि उसकी शादी गांव पीपली में हुई थी। उसने बताया कि उसके परिवार के लोगों ने कुछ समय पूर्व उसे घर से निकाल दिया था। उसकी प|ी भी अपने मायके आकर रहने लगी। गुरुवार को वह अपने ससुराल प|ी को साथ ले जाने आया था और कीटनाशक की बोतल भी साथ लाया था। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने प|ी को साथ भेजने से इनकार कर दिया। जिसके चलते उसने उनके घर के आगे ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष के लोगों की बजाय आसपास के लोगों गांव के चौकीदार ने उसे सिरसा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।