पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम खट्टर से की नंदीशाला बनवाने की मांग

सीएम खट्टर से की नंदीशाला बनवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | जनतादरबार में सीएम खट्टर को समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, दीपक सांवरिया, प्रवीण कुमार, अनिल अरोडा, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, राजू, विनय गुप्ता, ओम कुमार, कर्ण कुमार, जगदीश कुमार, नरेंद्र, संदीप, जीवन, दिनेश कुमार ने कहा गया है कि सिरसा शहर में दिन-प्रतिदिन सांडों की संख्या बढ़ रही है, जिसके लिए प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई है, मगर समाधान नहीं हुआ। जब ये सांड भूखे-प्यासे होते है और रोजाना इनमें आपस में लड़ाई होती है। सांडों की वजह से आमजन को परेशानी हो रही है और ऐसी दुर्घटनाएं हो रही है, जिनकी वजह से बच्चों, महिलाओं बुजुर्गों को सड़क हादसे का भी शिकार होना पड़ रहा है। सरकार प्रशासन को इस संबंध में कई बार लिखा जा चुका है, मगर समस्या का अभी तक कोई हल नहीं हुआ है, इसलिए सांडों की इस समस्या के समाधान के लिए नंदीशाला बनवाई जाए, ताकि जान-माल की हानि हो। इसके अलावा बाइपास स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के गेट के सामने गंदे नाले की समस्या बनी हुई है।