- Hindi News
- बाजार वेलफेयर एसो. के प्रधान बने सतपाल सेठी
बाजार वेलफेयर एसो. के प्रधान बने सतपाल सेठी
सिरसा | स्थानीयलक्ष्मी स्वीट्स में गत साय: सदर बाजार के व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से सदर बाजार वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति से सतपाल सेठी को एसोसिएशन का कार्यकारी प्रधान चुना गया जबकि सोहन चुघ अशोक जग्गा को संरक्षक, अमित चुघ को महासचिव, सुखविन्द्र सोनी को उपप्रधान, सतीश सर्राफ पूर्ण चंद खुराना को सलाहकार, हरीश कुमार को कोषाध्यक्ष, वेद चावला को कॉर्डिनेटर, सुनील गर्ग को सहसचिव चुना गया। महावीर प्रसाद, सुरेश वधवा, गुरिन्द्र सिंह तिन्ना को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल छ: माह तक होगा। बैठक में राधेश्याम, नरेश खुराना, वीरेंद्र नागपाल, धीरज वधवा, सोनू गुप्ता, राजकुमार टोनी, आनन्द वर्मा, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार, मनोहर लाल, कुलदीप सिंह, प्रवीन कुमार, डॉ. संदीप मल्होत्रा सहित सदर बाजार के अन्य व्यापारी उपस्थित थे।