प्लॉट के झगड़े में परिजनों को पीटा
शहरके कंगनपुर क्षेत्र में प्लॉट के झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने मिलकर एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए लोगों को पड़ोसियों ने अस्पताल में पहुंचाया। कंगनपुर क्षेत्र निवासी रवि पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उनका करीब 200 गज का प्लॉट मेला ग्राउंड क्षेत्र में है। जिसे उसका ताऊ ज्ञान सिंह पिछले करीब 20 सालों से इस्तेमाल कर रहा है।
हालांकि उसके पास भी खुद का प्लॉट है, लेकिन वह उसे इस्तेमाल करने की बजाय उनका प्लॉट इस्तेमाल कर रहा है। पूर्व में भी उसे कई बार प्लॉट को छोडऩे बारे कहा गया, लेकिन उसने उसके पिता के साथ ही मारपीट की। शुक्रवार सुबह जब वह किसी काम से जा रहा था। उसके ताऊ उसके लड़कों ने मिलकर उसे पीट दिया। शोर सुनकर जब उसकी दो बहनें मौके पर आई तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।