पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकल सब्जियां आने से आधे हुए दाम

लोकल सब्जियां आने से आधे हुए दाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारोंमें लोकल सब्जियां आने से सब्जियों के दाम घटने लगे हैं। सब्जियों के दाम 15 दिन पहले से 30 से 50 प्रतिशत तक घटे हैं। इससे फिर सब्जी मंडी में ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। दाम घटने के साथ मंडी की दुकानों पर सब्जी की मात्रा बढ़ने लगी है। सब्जियों के भाव कम होने से गृहिणियों ने राहत की सांस ली है।

दैनिक इस्तेमाल में आने वाली सब्जियों आलू, टमाटर, गोभी, गाजर और मटर के भाव काफी नीचे गिरे हैं। जिले में गोभी, हरा प्याज, मूली, टमाटर, गाजर, आलू, पालक, मटर की पैदावार होती है। दिसंबर माह में लोकल स्तर पर हाेने वाली सब्जियां बाजार में आनी शुरू हो जाती है। सब्जी विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि पहले बाहर से आने वाली सब्जियां बेची जा रही थी। बाहर से आने वाली सब्जियों का रेट ज्यादा होने से कम ही बिक रही थी। अब लोकल स्तर की सब्जी शुरू होने से रेट काफी कम हो गए हैं।

सब्जी 15 दिन पहले अब के भाव

मटर40 रुपये 20 रुपये

आलू 30 रुपये 15 रुपये

प्याज 40 रुपये 20 रुपये

टमाटर 30 रुपये 15 रुपये

गोभी 30 रुपये 15 रुपये

बंदगोभी 30 रुपये 15 रुपये

गाजर 30 रुपये 15 रुपये

हरी मिर्च 50 रुपये 40 रुपये

मूली 20 रुपये 8 रुपये

हरा प्याज 20 रुपये 40 रुपये

सिरसा। कोर्ट रोड पर लगी रेहड़ियों से सब्जी खरीदते ग्राहक।

गृहिणी हरजीत कौर ने बताया कि सब्जियों के रेट पहले बहुत ज्यादा थे और बाहर से आने वाली सब्जियों का स्वाद भी खास नहीं होता है। अब लोकल सब्जियां आने से रेट भी सही हो गए हैं। इससे घर का बजट भी कम होगा। वहीं गृहिणी सीमा का कहना है कि सब्जियों के रेट कम होने से रसोई का जायका भी बदल जाएगा। इससे बाजारों में सब्जी के दाम कम होने से लोगों को आर्थिक लाभ भी होगाा।

नासिक से रहा प्याज मिल रहा महंगा

अन्य सब्जियों के दाम के मुकाबले प्याज का दाम घटने का मुख्य कारण है मार्केट में नासिक से आने वाला प्याज। वहीं इस बार बाजार में स्थानीय राजस्थान का प्याज स्टॉक नहीं होने के कारण प्याज के दामों में गिरावट नहीं आई है। हर बार मार्केट में राजस्थान समीप के राज्यों का प्याज आता है इस कारण प्याज के दाम कम रहते हैं। एेसे में कच्चा प्याज बाजारों में अप्रैल माह तक मार्केट में आएगा जिसके बाद ही प्याज के दाम कम हो सकते हैं।

सब्जी विक्रेताओं की माने तो 15 जनवरी तक सब्जियों के रेट