पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर बैलगाड़ी की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल

ट्रैक्टर-बैलगाड़ी की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमाधोसिंघाना के पास बैलगाड़ी में खेत से चारा लेने जा रही तीन महिलाओं को पीछे से रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को अस्पताल में पहुंचाया। गांव टीटूखेड़ा निवासी 32 वर्षीय मनशाबाई शनिवार शाम पड़ोस की दो महिलाओं जसबीर कौर माया के साथ बैलगाड़ी पर चारा लेने जा रही थी। गांव माधोसिंघाना के निकट स्थित पेट्रोल पंप के निकट पीछे से रहे ट्रैक्टर ने बैलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दो महिलाएं तो उछलकर साइड में जा गिरी, जबकि मनशाबाई उछलकर ट्रैक्टर के नीचे गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। मनशाबाई के तीन बच्चे दो लड़की और एक लड़का है। रविवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साैंप दिया।