पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटली में दीवार के झगड़े में युवक का सिर फोड़ा

कोटली में दीवार के झगड़े में युवक का सिर फोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा | गांवकोटली में शनिवार की शाम दीवार के झगड़े को लेकर पड़ोस के लोगों ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती गांव कोटली निवासी रामदयाल पुत्र लालचंद ने बताया कि उनका पड़ोस के लोगों से दीवार को लेकर झगड़ा चल रहा है। पूर्व में भी कई बार झगड़ा हो चुका है। शाम को पड़ोस के लोगों ने इसी बारे में झगड़ा कर लिया। जब उसने मना किया तो पड़ोस के लोगों ने डंडों से मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़वाया और अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को मामले बाबत सूचित कर दिया गया है।