- Hindi News
- बूंदाबांदी के बाद 3.3 डिग्री गिरा तापमान
बूंदाबांदी के बाद 3.3 डिग्री गिरा तापमान
हलकीबूंदाबांदी शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी के साथ ठंड बढ़नी शुरू हो गई। रविवार को अल सुबह ही मौसम ने ऐसी करवट बदली की शाम तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बादल छाए रहे। पिछले दो दिनों में ठंडे मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला।
येरहा तापमान
रविवारको अधिकतम तापमान 16 डिग्री न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। दिनभर ठंडी हवा चलती रही। जिससे शहरवासी घरों में ही दुबके रहे।
दिनचर्यापर भी असर
इसकाअसर शहर की दिनचर्या पर पड़ा। ठंडा पड़ा गर्म कपड़ों का बाजार एकाएक गर्म हुआ। आने वाले दो दिन तक कुछ इसी प्रकार का मौसम रहने की उम्मीद है। इसमें सूर्यदेव के दर्शन बहुत कम होंगे। मौसम के इस अलर्ट के चलते दिनभर अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके।
कपड़ोंका बाजार गर्म
बाजारमें अभी तक ठंडे और गर्म दोनों ही प्रकार के कपड़े बिक्री के लिए नजर रहे थे, लेकिन रविवार को बाजार से ठंडे कपड़े गायब हो गए। जहां की दुकानों सैल के लिए कपड़े नजर रहे थे, तो वे थे गर्म कपड़े और गर्म जैकेट इनर। कई जगह इन कपड़ों की सैल लगी मिली। गर्म कपड़ों की खासी खरीददारी रही। इसके अलाव गर्म तासीर वाले खाद पदार्थ मूंगफली, रेवड़ी, गजक, खजूर की बिक्री बढ़ी।
ठंड में थमी उड़ान
ठंड बढ़ने से जन जीवन प्रभावित हुआ, परिदों की उड़ान पर भी ठंड का असर।