पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब के समान वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज

पंजाब के समान वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार द्वारा कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान की मांग को टाल देने से कर्मचारियों में नाराजगी है। ये बातें रावमा विद्यालय खैरपुर में हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन में जिले के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने कही। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए खूब कोसा। कर्मचारियों ने बैठक के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि अगर अप्रैल 2015 शैक्षणिक स्तर से पहले उनकी मांग पूरी की गई तो बड़ा आंदोलन करने काे मजबूर होंगे।

हेमसा के जिला अध्यक्ष उप प्रधान कुमाहरिया राज्य उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गोदारा ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारियों को संबोधित किया। बैठक के बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान ने बोलते हुए कहा कि प्रदेश के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान अनुसार वेतन मिलना चाहिए। इस मांग के लिए उन लोगों ने पिछले तीन वर्ष तक लंबा संघर्ष किया था। जिसके चलते पूर्व कांग्रेस सरकार ने नवंबर माह से उनकी मांग को पूरा करने का कैबिनेट में प्रस्ताव पास किया था। नवनियुक्त भाजपा सरकार फैसले पर समीक्षा करने का बहाना बनाकर उनकी मांग को टाल रही है।

सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में बाकायदा कर्मचारियों से वायदा किया था, मगर अब सरकार अलग-अलग बयानबाजी कर रही है। कर्मचारी इस टाल मटोल रवैये से नाखुश हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर अप्रैल 2015 के अगले शैक्षणिक स्तर तक उनकी मांगे मानी गई तो 11 12 अप्रैल को राज्य स्तरीय सम्मेलन कर आर-पार की लड़ाई का बिगुल बजा देंगे। इस अवसर पर टेकचंद मेहता, गोपाल कृष्ण, सुखराम, मनोज कुमार, केशु प्रसाद, बीरबल सिंह, रामकुमार, ओमप्रकाश, सतनाम सिंह, राजेंद्र सिंह, सतपाल अन्य मौजूद रहे।

येहै कर्मचारियों की मांगें

कर्मचारीप्रदेश में पंजाब के वेतनमान अनुसार लिपिक को 3200, सहायक को 4400, उप अधीक्षक को 4800 ओर अधीक्षक को 5400 का ग्रेड पे लागू करने की मांग कर रहे हैं।