- Hindi News
- कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर नहीं सरकार : कर्मचारी संघ
कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर नहीं सरकार : कर्मचारी संघ
जिलासर्व कर्मचारी संघ की आेर से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय पटवार भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान सोहन सिंह रंधावा संचालन जिला सचिव प्रेम शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता प्रांतीय प्रधान धर्मबीर फोगाट थे। सम्मेलन काे संबोधित कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार गंभीर नहीं। प्रदेश की पूर्व सरकार से लंबे संघर्ष के बाद जो मांगे पूरी करवाई थी।
सरकार उल्टा समीक्षा के नाम पर कटौती करना चाहती है। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर, कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। पंजाब के समान वेतनमान लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन लागू करवाने की मांग की थी। अगर शीघ्र उनकी मांगों को पूरा किया गया तो वह आगामी संघर्ष की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
सम्मेलन में महेंद्र शर्मा, कृपाशंकर त्रिपाठी, अशोक कुमार पटवारी, चिरंजी लाल, राम कुमार, भरोखा धर्मपाल, मान सिंह, नानक देव, मदनलाल, महेंद्र बैनीवाल, नंदन सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सिरसा। पटवार भवन में हुई सर्वकर्मचारी संघ की बैठक को संबोधित करते कर्मचारी नेता धर्मवीर फौगाट।