पशु चिकित्सक पर चढ़ाया मोटरसाइकिल
ओढ़ां | ओढ़ांपुलिस ने गांव नुहियांवाली निवासी एक युवक पर रास्ता रोककर मारपीट करने मोटरसाइकिल चढ़ाकर घायल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सिरसा अस्पताल में उपचाराधीन प्रेम कुमार ने पुिलस को दिए बयान में बताया कि वह पशु चिकित्सक का कार्य करता है। आरोप है कि गांव में एक पशु का उपचार करने के बाद चौपाल के समीप पीछे से रहे पल्सर मोटरसाइकिल सवार भीम ने मारपीट करते हुए उस पर मोटरसाइकिल चढ़ा दिया। इस घटना में प्रेम के पांव पर चोट लगी है। जिसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने प्रेम के बयान पर अभियुक्त के खिलाफ भादसं की धारा 323, 341 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में घायल की एक्सरे रिपोर्ट आने के उपरांत अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।