- Hindi News
- करीवाला गांव में दुकान से नकदी सामान चोरी
करीवाला गांव में दुकान से नकदी सामान चोरी
गांवकरीवाला के मुख्य बाजार नजदीक बस स्टैंड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक को घटना की जानकारी सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी दुकानदार ने दी। इसके बाद दुकानदार ने इसकी सूचना गांव की चौकी में दी।
जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक रणजीत सिंह उसके भतीजे विक्रम ने बताया कि रात करीब 11 बजे वे दुकान बंद करके गए थे। रविवार सुबह उनके पास पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान से चोर 7 हजार की नकदी, 1 एलईडी, सीसी टीवी कैमरा सामान ले गए। सिरसा से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
दुकान से फिगंर प्रिट लेता एक्सपर्ट।