पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, काटे जाएंगे चालान

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, काटे जाएंगे चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकई दिनों से शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय हो चुकी है। हर दिन शहर में दर्जनों वाहन चालकों के नियमों की अवहेलना करने पर चालान किए जा रहे हैं। शहर में यातायात पुलिस की कई टीमें गठित हैं जोकि अलग-अलग जगहों पर नाके लगाकर यातायात के नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रही हैं। ऐसे में शनिवार को बस अड्डा के सामने पुलिस प्रशासन पूरा दिन सक्रिय रहा।

रविवार सुबह बरनाला रोड पर नाका लगाकर पुलिस ने अनेक वाहनों के चालान किए। वहीं साढ़े 10 बजे रानियां रोड बांदरों वाली पुलिया के पास यातायात थाना प्रभारी ने खुद नाका लगा दिया।

थाना प्रभारी ने ओवरलोड वाहनों, कागजों में कमी पाए जाने वाली बसों, मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन पर बात करते वाहन चालकों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों कागजों में कमी वाहनों के यातायात नियमों को पूरा करने पर अनेक वाहनों के चालान किए। इसी दौरान कुछ वाहन चालक अपने वाहन मालिकों अन्य से फोन पर बात करने के लिए एसएचओ संदीप सिंह श्योराण से गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।

काटेचालान

रानियांरोड पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कागजों की जांच करते हुए यातायात थाना प्रभारी संदीप श्योराण से वाहन चालक वाहन मालिकों से फोन पर बात करवाने के लिए गुहार लगाते रहे। ऐसे में एसएचओ किसी की सुनते हुए अपनी ड्यूटी में व्यस्त दिखे और कागजों में कमी पाए जाने वाले वाहनों के चालान लगातार करते रहे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी हालत में नहीं बख्शा जाएगा।

यातायात नियमों की उल्लघंना करने वालों के चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।