पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज जुनाइल कोर्ट में पेश करेंगे रेप प्रयास के अभियुक्त को

आज जुनाइल कोर्ट में पेश करेंगे रेप प्रयास के अभियुक्त को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादराजोहड़ पार्क में खेलने गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ रेप की कोशिश करने वाले नाबालिग आरोपी हेमंत को पुलिस सोमवार को जुनाइल कोर्ट हिसार में पेश करेगी। दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में है। रविवार को अवकाश होने के कारण उसे पेश नहीं किया जा सका। सोमवार को कीर्तिनगर पुलिस चौकी उसे पेश करेगी। आरोपी की उम्र 15 वर्ष है और वह आठवीं कक्षा का छात्र है।

यहथा मामला

भादरापार्क में शुक्रवार को एक पांच वर्षीय बच्ची खेल रही थी। वहां पर हेमंत ने उसे अकेले में बुलाया और उसके कपड़े उतारकर रेप करने का प्रयास किया। तभी बच्ची रोने लगी। उसकी आवाज एक राहगीर ने सुन ली आैर उसे बचाया। वह बच्ची को लेकर उसके परिजनों के पास पहुंचा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मेलाग्राउंड में रेप करने वाले की नहीं हुई पहचान

करीब दो माह पूर्व मेलाग्राऊंड की एक सात वर्षीय मासूम को भी घर से उठाकर हवस के एक पुजारी ने अपना शिकार बनाया था। बच्ची सुबह प्रतापगढ़ पार्क में बेहोश मिली थी। अभी तक आरोपी को पकड़ना तो दूर की बात पुलिस अभी तक उसकी पहचान भी नहीं कर पाई है। जिस प्रकार से मासूम बच्चियों के साथ रेप की वारदातें घटित हो रही है। इससे शहर के लोगों की अपने बच्चों के प्रति चिताएं बढ़ती जा रही है। पुलिस द्वारा मासूम के साथ रेप करने वाले आरोपी को अभी तक पहचान पाना। पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लगता है। यहां बता दें कि यह बच्ची रात्रि को अपने परिजनों के पास सोई हुई थी। उसे नींद में ही दुष्कर्मी उठाकर लेकर गया और पार्क में ले जाकर उसके साथ रेप किया था।