दो भाइयों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज
सिरसा | सदरसिरसा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांव अहमदपुर निवासी दो भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव अहमदपुर निवासी संदीप पुत्र मनोहरलाल ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 दिसंबर की रात्रि साढ़े 9 बजे इसी गांव निवासी बालकिशन सोनू तलवार कापा लेकर उसके घर धमके। उसने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संदीप की शिकायत पर सदर सिरसा पुलिस ने मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।