- Hindi News
- सांडों से मुक्ति के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण
सांडों से मुक्ति के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण
सिरसा | सांडोंके आंतक से परेशान गांव अमृतसर कलां के एक दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम खड़गता से मुलाकात कर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना था कि वह पिछले कई दिनों से आवारा सांडों के उत्पात से परेशान हैं। इनसे केवल उन्हें स्वयं को खतरा बना हुआ है साथ ही पालतू पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सांडों द्वारा शुक्रवार रात्रि को घायल भैंस की मौत के मुआवजे की भी मांग की। एसडीएम को दिए ज्ञापन में बलदेव सिंह चीमा, गुरमेज सिंह खीवा, शमशेर सिंह, रणजीत सिंह, दलेर सिंह, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, गुरमीत सिंह, सुखदेव सिंह, काला सिंह ने बताया कि वे लोग पिछले एक सप्ताह से सांडों के आंतक से परेशान हैं। सांड उनके पालतू पशुओं को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। जिनमें से एक भैंस की रविवार को मौत हो गई। उन्होंने एसडीएम से उक्त भैंस के मुआवजे की भी मांग की है।