पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झोटा चोर गिरोह का एक बदमाश पकड़ा गया

झोटा चोर गिरोह का एक बदमाश पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले से डेढ़ दर्जन झोटे हो चुके हैं चोरी

जिलाके ग्रामीण क्षेत्रों से हो रही झोटा चोरी की घटनाओं का अब पर्दाफाश हो सकता है। सीआईए पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर झोटा चोर गिरोह के अहम सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह उससे इस संबंध में गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो यह एक बहुत बड़े गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह ने सिरसा से करीब डेढ़ दर्जन झोटे चोरी करके यूपी में भेजे हैं।

पकड़ में आए आरोपी की पहचान गुलाब पुत्र हामिद निवासी गांव घंगेरू जिला शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी गुलाब पहले गांवों में जाकर रेकी करता था और बाद में रात्रि को झोटा चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। सीआईए थाना प्रभारी के अनुसार इसके दो तीन अन्य साथियों की भी पहचान की जा चुकी है। उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।