पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन में डेढ़ दर्जन मामले पुलिस ने किए ट्रेस

पांच दिन में डेढ़ दर्जन मामले पुलिस ने किए ट्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ चोरियों के साथ कई और वारदात सुलझने के कगार पर

कुलदीपशर्मा | सिरसा

पिछलेएक सप्ताह से एसपी मितेश जैन ने खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा की कमान संभाली है। तब से पुलिस सुरक्षा के सकारात्मक परिणाम लोगों के सामने आने लगे है। इसी के चलते एसपी ने पिछले पांच दिनों में रात्रि को दो बार नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया है। जिस कारण सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिस के जवान सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे है। इसलिए पिछले एक सप्ताह में आपराधिक वारदातों में रुकावट देखी जा रही है।

वहीं पुलिस की मुस्तैदी के कारण अब पुरानी वारदातों की परतें धीरे धीरे खुलनी शुरू हो गई है। नतीजन पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में करीब डेढ़ दर्जन वारदातों को सुलझाया है। जिसमें प्रमुख रूप से हाल ही में शहर में हुई एक दर्जन चोरी की वारदातें संतनगर में एसबीआई बैंक में हुई चोरी के पांच आरोपियों को गिरोह कर लिया है। इसके अलावा क्षेत्र में झोटा चोर गिरोह के सदस्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है। इसके लिए भी ग्रामीणों ने तीन दिन तक रोड जाम करके पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस को मिल रही लगातार सफलता से जहां लोगों में पुलिस सुरक्षा की भावना बढ़ रही है। वहीं चोर, लुटरों के हौंसले दिनों दिन पस्त होते जा रहे हैं। हालांकि एसपी अभी तक शहर में हुई बड़ी वारदातों को सुलझाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। जिनमें उनके कार्यकाल में हुई एटीएम लूट चेन स्नेचिंग की घटना प्रमुख है। इन सब वारदातों में पुलिस को कामयाबी मिलने पर ही एसपी ने स्वयं कमान संभाल रखी है। इसी के चलते जिला की पुलिस सुरक्षा जांचने के लिए एसपी जैन ने बुधवार रात दूसरी बार पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे और पूरी रात सुरक्षा व्यवस्था जांचते रहे।

जांच चल रही है

बैंक चोरी के अिभयुक्त पकड़े

ये मामले अभी अनसुलझे

> डिंग में किसान की गाड़ी से 14 लाख रुपये की नकदी चोरी

> एटीएम लूट की तीन वारदातें

> अग्रसेन कॉलोनी के साथ सटी नंदन वाटिका में बैंक मैनेजर के घर लाखों की लूट

> डबवाली रोड स्थित एसबीआई बैंक की डीवी शाखा में किसान से दो लाख की लूट

> अनाज मंडी में इलाहबाद बैंक के पास मोबाइल संचालक से 4 लाख 22 हजार की लूट

> भादरा बाजार की गली गोलछा वाली में ज्वेलर की दुकान से चार लाख के जेवरात की लूट

बुधवा