- Hindi News
- सिरसा | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए
सिरसा | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए
सिरसा | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा ने राहत भरा हाथ आगे बढ़ाया है। गुरुवार प्रात: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने राहत सामग्री से लदे 25 कैंटरों, 15 छोटी गाड़ियों मोबाइल स्वास्थ्य वैन को झंडी दिखाकर प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया।
जम्मू कश्मीर रवाना हुए इस दल में 170 सेवादार हैं जो प्रभावित इलाकों में घर घर जाकर लोगों को राशन अन्य सामग्री वितरित करेंगे साथ ही 5 डाक्टरों की टीम चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय सेना की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इंडियन आम्र्ड ट्रांस फ्यूजन सैंटर नई दिल्ली के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 600 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। यह रक्त भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजा जाएगा।
राहत सामग्री से भरी 40 गाड़ियों को डेरा प्रमुख ने किया रवाना
जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों काे रवाना करते डेरा प्रमुख।