काॅलेज को ताला लगाया तो अच्छा नहीं होगा
गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे छात्र, बोले-पढ़ाई खराब हो रही है
एसडीएम के समझाने पर छात्राएं बोलीं अब प्रदर्शन नहीं करेंगी सर
एबीवीपी सदस्यों और छात्राओं में बहस
मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रही छात्राओं ने गर्ल्स कॉलेज को ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं ने किसी प्राध्यापक छात्रा को कॉलेज के अंदर नहीं जाने दिया। करीब 15 मिनट के प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं ने पढ़ाई खराब होने रोज-रोज का तमाशा बंद करने का आह्वान करते हुए ताला खुलवा दिया। इसके बाद भी छात्राओं ने अपना धरना जारी रखा।
मौके पर प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार एस बिश्नोई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक ने छात्रों से बात करने की कोशिश की, मगर छात्राओं ने उनकी एक सुनी। इसके बाद एसडीएम परमजीत चहल भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम बेहद तीखे तेवर में लग रहे थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्राओं से कहा कि आपके रोज-रोज के तमाशे की क्या जरूरत है। जब प्रशासन ने आपकी मांगे मानते हुए पानी, सफाई, खराब बिजली की तार आदि की समस्या दूर कर दी है। भवन की बात है तो उसकी प्रक्रिया जारी है उनके पास कोई जादू तो है नहीं, एक दिन में इमारत तैयार कर दें। कॉलेज शिफ्ट करने के लिए प्रशासन ने शहर में एक दर्जन जगह देखी पर कोई उचित नहीं लगी। एक फूलकां में प्रशासन की इमारत है मगर उससे आपकी परेशानी बढ़ जाएगी।
छात्राओं से एसडीएम ने पूछा की आप बताओ आपकी क्या समस्या है। नई इमारत बनने में तो तीन साल लग जाएंगे, प्रशासन को शहर में कोई भवन नहीं मिला। आपको फूलकां शिफ्ट कर दें सभी छात्राएं एक स्वर में बोली नहीं। इसके बाद छात्राओं ने माना कि उन्हें कहीं ओर नहीं जाना यहीं पढ़ना है। रोज-रोज के प्रदर्शन से उनकी पढ़ाई खराब हो रही है। अब तो प्रदर्शन करेंगी किसी को करने देंगी।
नेशनल ब्वायज काॅलेज में सुबह एबीवीपी ने सभी गेटों को ताला जड़ दिया। जैसे कॉलेज में छात्र पहुंचने शुरू हुए तो गेट बंद देखकर बहुत परेशान हुए। छात्र मजबूरन दीवार गेट फांदकर कॉलेज के अंदर पहुंचे। कुछ समय बाद कॉलेज के सैकडों छात्र एकत्रित हो गए। उन्होंने गेट पर धावा बोलते हुए ताले को ईंट से तोड़ दिया गेट खोलकर अंदर घुस गए। तालाबंदी कर मौके पर खड़े एबीवीपी सदस्यों छात्राओं में बहस भी हुई। बात टकराव तक पहुंची मगर पुलिस ने छात्रों को वहां से ह