- Hindi News
- सोनू शर्मा दोबारा भूख हड़ताल पर बैठा, रात को उठाया था पुलिस ने
सोनू शर्मा दोबारा भूख हड़ताल पर बैठा, रात को उठाया था पुलिस ने
शहरवासियोंको सांडों के आतंक से मुक्त करवाने के लिए लघु सचिवालय मे भूख हड़ताल पर बैठे सोनू शर्मा को बुधवार देर रात पुलिस प्रशासन ने उठा लिया। प्रशासन ने सोनू को शहर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाकर उपचार करवाया। सुबह 11 बजे सोनू फिर भूख हड़ताल पर लौट आया भूख हड़ताल कर दी। सोनू का कहना है कि जिला प्रशासन ने उसके साथ जबरदस्ती की है जबकि प्रशासन का कहना है कि उसकी बिगड़ती तबीयत के कारण उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसी मांग को लेकर गुरूवार को गोरक्षा दल का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
सोमवार से लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे सोनू शर्मा की भोजन त्याग कर केवल पानी के कारण सेहत बिगड़ती रही थी। जब इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची तो देर रात आठ बजकर तीस मिनट पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार की अध्यक्षता में पुलिस बल ने सोनू का भूख हड़ताल स्थल से उठा लिया। उस समय सोनू के साथ उसके दो दोस्त विकास तरसेम मौके पर थे। उन लोगों ने बताया कि अधिकारियों के साथ उनकी काफी बहस धक्का मुक्की हुई मगर पांच छह पुलिस कर्मी होने के कारण वह कुछ कर सके ओर उसे उठाकर ले गए। सोनू को वे लोग सामान्य अस्पताल में ले गए यहां उसका उपचार किया गया। सोनू ने बताया कि रात को उसे एक बोतल ग्लूकोज चढ़ाया गया। सुबह से उसने डाक्टरों से छुट्टी की अपील कि मगर वह नहीं मानें। आखिरकार उसने लिखित में दिया कि वह स्वयं छुट्टी लेकर जा रहा है।
सोनू ने कहा कि अब उसकी भूख हड़ताल निरंतर जारी रहेगी जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता। प्रशासन ने अगर दोबारा इस तरह उठाने की कोशिश की तो नतीजा बुरा होगा। सोनू के समर्थन में हरियाणा गौशाला संघ के नेता रमेश मेहता ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सोनू को भूख हड़ताल से उठाकर अच्छा नहीं किया। इसके लिए संघ के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में वे लोग डीसी से मिलेंगे।
इस मौके सोनू शर्मा के समर्थन में उसके साथी कपिल, सुनील, विकास, तरसेम, संदीप शर्मा, विनोद, पुष्प, संदीप कुमार, कुलदीप, मैनपाल, गौतम उपस्थित थे। गुरूवार को गौशाला संघ हरियाणा अध्यक्ष शमशेर आर्य ने भी सोनू शर्मा गौरक्षा दल का बेसहारा गौवंशों के लिए लड़ाई में स्वागत किया।
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
उपमंडलाधीश परमजीत चहल की अध्यक्षता में गौरक्षा समिति से जुड़ें अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में शहर मे