- Hindi News
- एकल नृत्य में यशदीप ने मारी बाजी, साहिल ग्रुप भंगड़े में प्रथम
एकल नृत्य में यशदीप ने मारी बाजी, साहिल ग्रुप भंगड़े में प्रथम
जेसीडीके इंस्टीच्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट संस्थान में एमबीए तथा बीबीए के नवआगन्तुक विद्यार्थियों के लिए \\\'प्रतिभा खोज-2014 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह, डॉ. जय प्रकाश ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें बीबीए प्रथम वर्ष के रजत ने हीप-हाप नृत्य और भावना ने वैली डांस करके खूब वाहवाही लूटी। एकल नृत्य में यशदीप ने अनोखी नृत्य प्रतिभा दिखाकर एकल नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं एमबीए प्रथम वर्ष की निशा ने बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से द्वितीय स्थान पाया।
उधर एकल गायन में जसकिरत ने अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करके प्रथम तथा निशान ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीबीए तृतीय वर्ष के साहिल के ग्रुप द्वारा जोशीला भंगड़ा प्रस्तुत करके प्रथम एवं रुपिन्द्र ग्रुप ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा प्राध्यापकों से इतिहास और गणित से सम्बन्धित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन करके ज्ञान वृद्धि के साथ-साथ खूब मनोरंजन भी किया गया।
डॉ. जयप्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवआगन्तुक विद्यार्थियों में से उनकी प्रतिभा को पहचान कर उचित ढंग से निखारने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जेसीडी विद्यापीठ में सदैव विद्यार्थी आधारित बेहतर शिक्षा पर जोर दिया जाता है ताकि वह आगे चलकर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने इस मौके पर प्रबन्ध निदेशक महोदय का भी व्यस्त समय में से समय निकालने के लिए आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में जेसीडी विद्यापीठ के समस्त कॉलेजों के प्राचार्य, वरिष्ठ अधिकारीगण, जेसीडी आईबीएम कॉलेज का समूचा स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।