- Hindi News
- शहर की सड़कों का बुरा हाल : गोकुल सेतिया
शहर की सड़कों का बुरा हाल : गोकुल सेतिया
सिरसा | भाजपायुवा नेता गोकुल सेतिया ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के लिए वोटों की अपील करते हुए वार्ड 18 में एक जनसभा की। युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया ने कहा कि जुगनू राम नंबरदार अरोड़ा सेतिया परिवार के पुराने साथी रहे हैं और उनके साथ आने से भाजपा प्रत्याशी को मजबूती मिली है। गोकुल सेतिया ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया 25 को नामाकंन भरेगी। सेतिया ने कहा कि शहर में सड़कों को बुरा हाल है। चुनावों को देखकर ही नगर परिषद को विकास के कार्य करवाने की याद आई है।
वार्ड 18 में जनसंपर्क करते गोकुल सेतिया।