पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय को जड़ा ताला

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय को जड़ा ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवर समस्या से परेशान मंडीवासियों ने अलग-अलग जगह की नारेबाजी

कालांवाली | मंडीकालांवाली में बदहाल सीवरेज व्यवस्था के कारण 13 वार्डाे की सभी गली, मुहल्लों और सडको पर बुरा हाल है। बिना बरसात के ही सडको पर सैंकडों मीटर की दूरी तक दो-तीन फुट पानी खडा रहता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण गीता भवन के पास दादू रोड पर देखने को मिला। जो भी वहां से गुजरता कहता कि शहर का तो बुरा हाल है।

सीवर व्यवस्था के कारण मंडीवासी कई बार प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन प्रशासन जनस्वास्थय विभाग अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रावाई नही की गई। वही सीवरेज व्यवस्था को लेकर अलग-अलग जगहों पर 3 वार्डो के लोगों ने जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। एक तरफ वार्ड नंबर 5 और 10 के लोगों ने रोड पर गंदे सीवरेज के पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और वही दूसरी तरफ वार्ड नंबर 2 में लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर लोगों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। दादू रोड पर वार्ड 5 और 10 के लोगों मोहन लाल, शांति जैन, रितिक जैन, अंजु जैन, सविता रानी, जगदीश जैन, संदीप जैन, राम, अमन जैन, धमेंद्र, कंचन, मंजु,राधा, पालो, भोली, संदीप जैन, राम आदि ने प्रदर्शन करतें हुए कहा कि बदहाल सीवरेज व्यवस्था के कारण हमारे घरों के सामने पानी इकठ्ठा होने के कारण हमारा घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

सीवरेज व्यवस्था के संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामरखा ने बताया कि देर रात्रि मोटर बडी मोटर खराब हो गई। जिस कारण यह समस्या पैदा हो गई। छोटी मोटर चल रही है। लेकिन वह ज्यादा काम नही करती। बडी मोटर सही कर रहे है और शाम तक मोटर ठीक हो जाएगी। फिर जल्द की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

अग्रसेन कालोनी की गली नंबर 9 के वासी सीवरेज समस्या को लेकर एसडीओ प्यारे लाल से बातचीत करते हुए।