पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद कमरे से नशे का सामान बरामद

बंद कमरे से नशे का सामान बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवघुक्कांवाली में जिला नारकोटिक सेल ओढ़ां पुलिस ने संयुक्त रूप से एक घर पर छापामारी करते हुए भारी मात्रा में चुरापोस्त, लाहन कारतूस बरामद करने में कामयाबी हासिल की है जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया।

जानकारी मुताबिक स्पेशल स्टाफ सिरसा को एक गुप्तचर द्वारा सूचना मिली कि घुक्कांवाली निवासी कृष्ण उर्फ कीन्ना पुत्र नाहर सिंह के घर में चुरापोस्त की बड़ी खेप है जिस पर स्टाफ ने ओढ़ां पुलिस को साथ लेकर आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी कीन्ना सिंह फरार हो गया। पुलिस ने घर में छापामारी के दौरान ताला लगे कमरे से चुरापोस्त के बैग बरामद किए। ओढ़ां थाना प्रभारी बीरेंद्र गिल ने बताया कि आरोपी के घर से पुलिस ने 16 बैग चुरापोस्त बरामद किया है जो कि छह क्विंटल 80 किलोग्राम वजन का है।

जिसमें से 14 बैग कमरे से और वहां पर खड़ी ब्लैक कलर की पोलो कार से एक बैग चेतक स्कूटर से भी एक बैग चुरापोस्त बरामद किया है जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के घर से 20 लीटर लाहन एक 315 बोर जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जिक्र रहे कि पुलिस ने 13 फरवरी को भी इसी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर जगरूप नामक व्यक्ति के घर से इसी तर्ज पर 53 बैग चुरापोस्त बरामद किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कीन्ना सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम आर्म एक्ट के तहत अभियोग दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एक ही गांव में 7 माह में दो बार नशे की बड़ी खेप का मिलना ये दर्शाता है कि घुक्कांवाली में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी का धंधा चल रहा है। वहीं इन दो खेपों के मिलने उपरांत पुलिस ने गांव घुक्कांवाली में गुप्तचर तंत्र को सक्रिय कर दिया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को अभी इस धंधे में बड़े मगरमच्छों की तलाश है जो बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करते हैं।